अपक्षय तथा अपरदन – Hello Everyone, जैसा की आप सभी जानते हैं कि हम यहाँ आप सभी के लिए wikimeinpedia.com हर दिन बेस्ट से बेस्ट स्टडी मटेरियल शेयर करते हैं. जिससे की आप की परीक्षा की तैयारी में कोई समस्या न हो. तो इसीलिए आज हम आप सभी के लिए इस अपक्षय तथा अपरदन के माध्यम से कुछ नया और महत्वपूर्ण लाने का प्रयास कर रहा हूँ | जो आप सभी के आगामी परीक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी | इस pdf notes से आप UPSC , IAS , PCS , SSC , Railway और अन्य competitive exams की तैयारी कर सकते है. नीचे हमने अपक्षय तथा अपरदन की डाउनलोड लिंक दी है जिस पर क्लिक करके आप इस Pdf को अपने कंप्यूटर अथवा मोबाइल में सेव कर सकते है.

अपक्षय तथा अपरदन
जरुर पढ़े…
- सम-सामयिक घटना चक्र आधुनिक भारत का इतिहास
- सम-सामयिक घटना चक्र अतिरिक्तांक GS प्वाइंटर प्राचीन, मध्यकालीन भारत का इतिहास
- सम-सामयिक घटना चक्र GS प्वाइंटर सामान्य भूगोल PDF Download
- सम-सामयिक घटना चक्र (GS Pointer) भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन PDF
- मध्यकालीन भारत का इतिहास PDF में डाउनलोड करें प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए
- History of Modern India Handwritten Notes in Hindi by Raj Holkar
- चन्द्रगुप्त मौर्य का इतिहास व जीवनी Chandragupta Maurya History in Hindi
- भारत का आर्थिक इतिहास(Economic History of India)सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
- English as Compulsory language
- सम-सामयिक घटना चक्र अतिरिक्तांक GS प्वाइंटर सामान्य विज्ञान
- UPTET CTET Sanskrit Notes Hindi PDF: यूपीटेट सीटेट संस्कृत नोट्स
- विश्व की प्रमुख जलसंधि – Major Straits of the World – Complete list
- IAS Notes in Hindi Free Pdf Download-wikimeinpedia
- मौद्रिक नीति Monetary policy का अर्थ, परिभाषा, उद्देश्य एवं उपकरण
अपक्षय तथा अपरदन (Weathering And Erosion)
चट्टानों के अपने स्थान पर भौतिक अथवा रासायनिक प्रक्रियाओं द्वारा टूटने-फूटने की क्रिया को अपक्षय (Weathering) कहते हैं। अपक्षय एक स्थैतिक प्रक्रिया है क्योंकि इसमें चट्टानों के टूटे-फूटे पदार्थों के परिवहन को सम्मिलित नहीं किया जाता है। अपरदन में परिवहन की क्रियाओं को सम्मिलित किया जाता है। इस प्रकार अपक्षय एक स्थैतिक क्रिया जबकि अपरदन एक गत्यात्मक क्रिया है। अपक्षय तथा अपरदन का योग अनाच्छादन (Denudation) है, जिसमें दोनों क्रियाओं (स्थैतिक एवं गत्यात्मक) को सम्मिलित किया जाता है।
अपक्षय द्वारा चट्टानों का विघटन (Disintegration) तथा वियोजन (Decomposition) होता है। भौतिक क्रियाओं (ताप, तुषारापात, जल आदि) द्वारा चट्टानों के ढीले पड़ने को विघटन जबकि रासायनिक कारकों (आॅक्सीकरण, कार्बोनेशन, हाइड्रेशन) द्वारा चट्टानों के ढीले पड़ने को वियोजन कहते हैं।
अपक्षय को प्रभावित करने वाले कारक (Factoros Affecting Weathering): अपक्षय को प्रभावित करने वाले निम्नलिखित कारक हैं-
(1) चट्टान की संरचना:- चट्टानों की सभी भौतिक एवं रासायनिक विशेषतायें संरचना के अन्तर्गत सम्मिलित की जाती हैं जैसे-चट्टानों की कठोरता व खनिज संरचना। चट्टानों के भौतिक गुण व खनिज संरचना यह निर्धारित करती हैं कि वे अपक्षय से किस प्रकार से प्रभावित होंगे। उदाहरण के रूप में रंध्रयुक्त तथा घुलनशील खनिजों वाली चट्टानों में रासायनिक अपक्षय की प्रक्रिया अतिशीघ्र होती है। चट्टानों की परत की स्थिति भी अपक्षय की सक्रियता को प्रभावित करती है। जिन चट्टानों में परतों की लम्बवत् स्थिति होती है उनमें विघटन तथा वियोजन की क्रियाएँ शीघ्र होती है जबकि क्षैतिज स्थिति वाले चट्टानों के परतों में अपक्षय अतिशीघ्र नहीं हो पाता।
(2) जलवायु:- जलवायु में अन्तर के कारण भी अपक्षय में पर्याप्त अंतर देखने को मिलता है। दूसरे शब्दों में, अपक्षय की दर तथा प्रकार तापमान व आर्द्रता द्वारा नियंत्रित होती है। यान्त्रिक या भौतिक अपक्षय ठण्डी जलवायु एवं मरुभूमि प्रदेशों में अधिक होता है जबकि रासायनिक अपक्षय गर्म तथा आर्द्र जलवायु में अधिक प्रभावी है।
(3) स्थलाकृति:-अपक्षय की प्रक्रिया स्थलाकृति की संरचना से भी प्रभावित होती है। मिट्टी का मोटा आवरण कम उच्चावच वाले क्षेत्रों में यान्त्रिक अपक्षय को कम करता है। किसी क्षेत्र में जल का प्रवाह रासायनिक अपक्षय को तीव्र करता है। स्थलाकृतियों का तीव्र ढाल भी अपक्षय की क्रिया को प्रभावित करता है।
(4) प्राकृतिक वनस्पति:-वनस्पति से आच्छादित क्षेत्रों में अपक्षय सीमित होता है। मरुभूमि वनस्पति के अभाव में अपक्षय से सीधे प्रभावित होती है। वनस्पति की जड़ें चट्टानों को संगठित रखती हैं जिससे अपक्षय का प्रभाव न्यून होता है किन्तु ये जड़ें चट्टानों को विखण्डित कर उसमें दरार भी उत्पन्न करती हैं जिससे चट्टानों में विखण्डन होता है। अतः प्राकृतिक वनस्पति अपक्षय के अवरोधक के साथ कारक भी है।
अपक्षय के प्रकार (Chemical Weathering) :-
विघटन तथा वियोजन में भाग लेने वाले कारकों के आधार पर अपक्षय को निम्नलिखित रूपों में बाँटा जा सकता है-
(1) भौतिक अथवा यांत्रिक अपक्षय (Physical or machanial Weathering) :- इसमें भौतिक या यांत्रिक कारकों जैसे-जल, सूर्यातप, तुषार, वायु, दाब आदि का योगदान होता है। इसके अन्तर्गत निम्नलिखित क्रियाएँ होती हैं-;
- ताप के कारण बड़े-बड़े टुकड़ों में विघटन।
- ताप के कारण छोटे-छोटे कणों में विघटन।
- तुषार के कारण बड़े-बड़े टुकड़ों में विघटन।
- ताप तथा वायु के कारण अपरदन।
- दाबमुक्ति के कारण चट्टान का टूटना।
(2) रासायनिक अपक्षय (Chemical Weathering):-
इसमें रासायनिक कारकों जैसे-आॅक्सीजन, कार्बनडाइआॅक्साइड, हाइड्रोजन आदि का योगदान होता है। इसके अन्तर्गत निम्नलिखित क्रियाएँ शामिल हैं-;
- आॅक्सीकरण
- कार्बोनेशन
- सिलिका का पृथक्कीकरण या डीसिलिकेशन
- जलयोजन या हाइड्रोजन
- Dhyeya IAS Modern History Notes PDF Download -wikimeinpedia
- 16 महाजनपदों का उदय (The Arising 16 Mahajanpada)
- भारत के गवर्नर जनरल (Indian Governor General)
(3) जैव अपक्षय(Biological Weathering) :-
जैविक कारकों जैसे- वनस्पति, जीव-जन्तु मानव आदि शामिल होतें हैं। जीवों तथा वनस्पतियों द्वारा अपक्षय यांत्रिक तथा रासायनिक दो रूपों में संपन्न होते हैं। इसके अन्तर्गत निम्नलिखित क्रियाएॅ शामिल हैं-
- वनस्पति अपक्षय
- जैविक अपक्षय
- मानव द्वारा अपक्षय
अपक्षय का महत्व(Significanc Weathering) :-
- अपक्षय की प्रक्रिया अपरदन के लिए उत्तरदायी है। यदि शैलों का अपक्षय न हो तो अपरदन का कोई महत्व नहीं होगा अर्थात अपक्षय अपरदन व उच्चावच के लघुकरण में सहायक होता है।
- अपक्षय की प्रक्रिया चट्टानों को छोटे-टोटे टुकड़ों में विभाजित कर मृदा निर्माण के लिए मार्ग प्रदान करती है। अतः अपक्षय मृदा निर्माण की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
- शैलों का अपक्षय एवं निक्षेपण राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए अति महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मूल्यवान खनिजों जैसे लोहा, मैंगनीज, एल्युमिनियम एवं अन्य अयस्कों के समृद्धिकरण एवं संकेन्द्रण में सहायक होता है।
अपरदन(Erosion) :-
अपक्षय द्वारा चट्टानें छोटे-छोटे टुकड़ों में खण्डित होकर गतिवाही शक्तियों द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरित हो जाती हैं। यह प्रक्रिया अपरदन कहलाती है। अपरदन के अन्तर्गत परिवहन तथा निक्षेप की क्रियायें सम्मिलित होती हैं। अपरदन के द्वारा उच्चावचों का निम्नीकरण होता है। अपरदन धरातल में होने वाले सतत् परिवर्तन के लिए उत्तरदायी है। अपरदन एवं परिवहन जैसी प्रक्रिया गतिज ऊर्जा द्वारा नियंत्रित होती है। अपरदन के प्रक्रम के अन्तर्गत नदी भूमिगत जल सागरीय तरंग हिमानी पवन आदि द्वारा अपरदन को सम्मिलित करते हैं। अपरदन एवं निक्षेपण के ये प्रक्रम पृथ्वी के धरातल पर विभिन्न स्थलाकृतियों का निर्माण करते हैं।
अपरदन चक्र की संकल्पना(Concept of cycle Erosion):-
सर्वप्रथम जेम्स ने अपरदन चक्र के सम्बन्ध में चक्रीय पद्धति का अवलोकन किया। तत्पश्चात् 19वीं शताब्दी के अंतिम दशक में डेविस ने अपरदन चक्र की संकल्पना का प्रतिपादन किया। इस संकल्पना के अनुसार अन्तर्जात बल द्वारा धरातल पर विषमताओं का सृजन किया जाता है। वहीं बहिर्जात बल द्वारा पृथ्वी पर समतलीकरण की क्रिया सम्पन्न होती है। डेविस के अनुसार भौगोलिक चक्र समय की वह अवधि है जिसमें कोई उत्थित भूखण्ड अपरदन के प्रक्रमों में प्रभावित होकर एक आकृतिविहीन समप्राय मैदान में परिवर्तित हो जाता है। 1905 में डेविस ने शुष्क प्रदेशों के सम्बन्ध में अपरदन चक्र की संकल्पना का प्रतिपादन किया। वीदी एवं स्वीजिक महोदय ने चूना पत्थर के क्षत्रों में एवं भूमिगत जल के सन्दर्भ में कास्र्ट अपरदन चक्र की संकल्पना दी। सागरीय अपरदन, हिमानी व परिहिमानी अपरदन चक्र में सन्दर्भ में पेल्टियर ने अपरदन चक्र का प्रतिपादन किया। डेविस के अनुसार स्थलरूपों के विकास पर संरचना प्रक्रम तथा अवस्था का प्रभाव होता है। इन तीनों कारकों को डेविस का त्रिकट कहा जाता है।
दोस्तों अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल है या ebook की आपको आवश्यकता है तो आप निचे comment कर सकते है. आपको किसी परीक्षा की जानकारी चाहिए या किसी भी प्रकार का हेल्प चाहिए तो आप comment कर सकते है. हमारा post अगर आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे.
You May Also Like This
- भारत निर्वाचनआयोग : जनरल नॉलेज – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- 200 सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के साथ सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए
- रक्त कणिकाएं Blood Corpuscles Notes in hindi-wikimeinpedia
- भारतीय वायुसेना दिवस ( महत्वपूर्ण तथ्य ) Indian Air Force Day ( Important Facts )
- भारत की प्रमुख फसल उत्पादक राज्य – Major Crops and Leading Producers
- Biology GK Questions Answers In Hindi-wikimeinpedia
- Important Temples in India | भारत में महत्वपूर्ण मंदिरों सूची
- Insurance GK Questions Answers सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
- भारतीय सेना का सामान्य ज्ञान प्रश्न सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
- Indian Polity GK Questions-भारतीय राज्यव्यवस्था सामान्य ज्ञान
- महत्वपूर्ण नोट्स GK 50 Notes in Hindi for Competitive Exams
- मध्यकालीन भारत का इतिहास PDF में डाउनलोड करें प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए
- History of Modern India Handwritten Notes in Hindi by Raj Holkar
- चन्द्रगुप्त मौर्य का इतिहास व जीवनी Chandragupta Maurya History in Hindi
- भारत का आर्थिक इतिहास(Economic History of India)सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
- UPSC Prelims Previous Years Question Paper PDF (GS+CSAT)
अगर आप इसको शेयर करना चाहते हैं |आप इसे Facebook, WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं | दोस्तों आपको हम 100 % सिलेक्शन की जानकारी प्रतिदिन देते रहेंगे | और नौकरी से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं की नोट्स प्रोवाइड कराते रहेंगे |
Disclaimer: wikimeinpedia.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे.
Leave a Comment