गणित का एबेल पुरस्कार की शुरुआत 23 अगस्त 2001 में नॉर्वे के सबसे प्रसिद्ध गणितज्ञ “नील्स हेनरिक एबल” के सम्मान में हुई थी। तब से ही नॉर्वे सरकार द्वारा हर साल एक या एक से अधिक गणितज्ञों को दिया जाता है। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति “जीन पियरे सेर्रे” थे, जिन्हें साल 2003 में गणित के कई हिस्सों जैसे टोपोलॉजी, बीजीय ज्यामिति और संख्या सिद्धांत को आधुनिक रूप देने के लिए  इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स ने गणितज्ञ रॉबर्ट लांगलैंड्स को 2018 के लिए एबल पुरस्कार से सम्मानित किया है।उन्हें रिप्रेसेंटेशन थ्योरी से नम्बर थ्योरी को जोड़ने को अपने दूरदर्शी प्रोजेक्ट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।