
फलों के हिंदी से इंग्लिश नाम | Fruits name hindi to english with pictures
Fruits name hindi to english हमारे भारत देश में तरह तरह के फल मिलते है. हर मौसम के हिसाब से यहाँ फल होते है, जो मौसम के अनुरूप हमारे शरीर में कार्य करते है. जैसे तरबूज, खरबूज, आम ये गर्मी के फल है, तो शरीर में ठंडक देते है, इनमें पानी की भी अधिकता होती है. अंजीर, किशमिश ठण्ड के फल है जो गर्मी देते है. केला, पपीता, सेव , अनार ये सदाबहार फल है, जो हमेशा उपलब्ध होते है. हर फल के अपने फायदे होते है, जो शरीर में पोषक तत्व देते है. लेकिन सिर्फ एक फल खा कर हम शरीर में पोषक तत्व की कमी पूरी नहीं कर सकते है, क्यूंकि हमें विटामिन प्रोटीन आयरन और भी तत्व की आवश्कता होती है, जो एक फल नहीं पूरा कर सकता है. सारे पोषक लेने के लिए हमें फलों को मिला कर खाना चाहिए. अगर आप रोज मिक्स फ्रूट नहीं खा सकते तो, कहते है हर रोज एक फल तो खाना ही चाहिए.
- शारीरिक शिक्षा के 100 प्रश्न और हिंदी में उत्तर-प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये
- शारीरिक शिक्षा प्रश्नोत्तर (Physical Education Quiz)-प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये
इसे भी पढ़ें…
- A Modern Approach to Verbal Reasoning Book by R.S. Aggarwal
- Reasoning Practice Set ebook in Hindi pdf free Download
- Reasoning Notes on Direction (रीजनिंग – दिशा ज्ञान) ट्रिक
- Rakesh yadav sir class notes of Reasoning
- Internation relation Mains 365 pdf notes by Vision IAS in Hindi and English
- Drishti IAS Geography(भूगोल) Printed Notes -Hindi Medium
- Drishti ( दृष्टि ) History Notes Free Download in Hindi
- भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था By Drishti ( दृष्टि ) Free Download In Hindi
सुबह नाश्ते में एक फल खाएं, अगर आप सुबह नहीं खाते है तो दिन में खाएं. फलों के जूस के अलग फायदे है, लेकिन जितना हो सके ताजा फल ही खाएं. क्यूंकि इससे सभी पोषक तत्व शरीर में पहुँचते है, जूस में कई पोषक निकल जाते है. फलों को अपने शरीर व मौसम के हिसाब से खाएं. कुछ फल आपके शरीर में दुष्प्रभाव भी दिखा सकते है, जिनको शीत की परेशानी है, कहा जाता है उन्हें केला व खट्टे फलों से परहेज करना चाहिए. आजकल फलों को आधुनिक तरीके से इंजेक्शन देकर पकाया जाता है, जो बाहर से एक दम अच्छा होता है, लेकिन अंदर से कच्चा होता है. फल लेते समय धयान से देखकर लें व फलों को अच्छे से भरे पानी में डालकर ही खाएं. बिना धुला फल कभी भी नहीं खाना चाइये. हमारे देश में पाए जाने फलों के नाम इस प्रकार है –
Fruits name hindi to english with pictures
- 1 Fruit names with pictures hindi english
- 2 1. सेब : Apple
- 3 2. ख़ुबानी Apricot
- 4 3. एवोकाडो Avocado
- 5 4. केला Banana
- 6 5 . ब्लूबेरी Blueberry
- 7 6. जामुन Black Berry
- 8 7. किशमिश Raisins
- 9 8. चेरी Cherry
- 10 9. शरीफा Custard-apple
- 11 10. नारियल Coconut
- 12 11. करौंदा Cranberry
- 13 12. खीरा Cucumber
- 14 13. आलू बुख़ारा Damson
- 15 14. खजूर Date
- 16 15. ड्रेगन फ्रूट Dragonfruit
- 17 16. ड्यूरियन Durian
1. सेब : Apple

Apple
सेब एक फल है। सेब का रंग लाल या हरा होता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे मलुस डोमेस्टिका (Malus domestica) कहते हैं। इसका मुख्यतः स्थान मध्य एशिया है।इसके अलावा बाद में यह यूरोप में भी उगाया जाने लगा। यह हजारों वर्षों से एशिया और यूरोप में उगाया जाता रहा है। इसे एशिया और यूरोप से उत्तरी अमेरिका बेचा जाता है। इसका ग्रीक और यूरोप में धार्मिक महत्व है।
2. ख़ुबानी Apricot

Apricot
ख़ुबानी एक गुठलीदार फल है। वनस्पति-विज्ञान के नज़रिए से ख़ुबानी, आलू बुख़ारा और आड़ू तीनों एक ही “प्रूनस” नाम के वनस्पति परिवार के फल हैं। उत्तर भारत और पाकिस्तान में यह बहुत ही महत्वपूर्ण फल समझा जाता है और कुछ विशेषज्ञों के अनुसार यह भारत में पिछले 5000 साल से उगाया जा रहा है। ख़ुबानियों में कई प्रकार के विटामिन और फाइबर होते हैं।
3. एवोकाडो Avocado

avocado
एवोकाडो एक पेड़ है जो दक्षिण मध्य मेक्सिको के मूल रूप से पाया जाता है।
4. केला Banana

Banana
केले के पौधें मुसाके परिवार के हैं। मुख्य रूप से फल के लिए इसकी खेती की जाती है और कुछ हद तक रेशों के उत्पादन और सजावटी पौधे के रूप में भी इसकी खेती की जाती है। चूंकि केले के पौधे काफी लंबे और सामान्य रूप से काफी मजबूत होते हैं और अक्सर गलती से वृक्ष समझ लिए जाते हैं, पर उनका मुख्य या सीधा तना वास्तव में एक नक़लीतना होता है।
कुछ प्रजातियों में इस नक़लीतने की ऊंचाई 2-8 मीटर तक और उसकी पत्तियाँ 3.5 मीटर तक लम्बी हो सकती हैं। प्रत्येक नक़लीतना हरे केलों के एक गुच्छे को उत्पन्न कर सकता है, जो अक्सर पकने के बाद पीले या कभी-कभी लाल रंग में परिवर्तित हो जाते हैं। फल लगने के बाद, नक़लीतना मर जाता है और इसकी जगह दूसरा नक़लीतना ले लेता है।
5 . ब्लूबेरी Blueberry

ब्लूबेरी Blueberry
ब्लूबेरी Blueberry
ब्लूबेरी दिखने में जितना सुन्दर होता है, उससे कई ज्यादा इसके फायदे होते है| इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते है| यह सभी पोषक तत्व आपको बीमारियो से लड़ने में मदद करते है| साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है
Fruits name hindi to english with pictures
6. जामुन Black Berry

Black Berry – jamun
जामुन (वैज्ञानिक नाम : Syzygium cumini) एक सदाबहार वृक्ष है जिसके फल बैंगनी रंग के होते हैं (लगभग एक से दो सेमी. व्यास के) | यह वृक्ष भारत एवं दक्षिण एशिया के अन्य देशों एवं इण्डोनेशिया आदि में पाया जाता है।
इसे विभिन्न घरेलू नामों जैसे जामुन, राजमन, काला जामुन, जमाली, ब्लैकबेरी आदि के नाम से जाना जाता है। प्रकृति में यह अम्लीय और कसैला होता है और स्वाद में मीठा होता है। अम्लीय प्रकृति के कारण सामान्यत: इसे नमक के साथ खाया जता है।
7. किशमिश Raisins

Raisins
किशमिश सूखे अंगूरों को कहा जाता है। पारम्परिक रूप से बड़े अकार के अंगूरों की किशमिश को हिन्दी में मुनक़्क़ा कहा जाता है।
8. चेरी Cherry

Cherry
आलूबालू, गिलास या चेरी एक खट्टा-मीठा गुठलीदार फल है। इसका रंग लाल, काला या पीला होता है और इसका अकार आधे से सवा इंच के व्यास (डायामीटर) का गोला होता है।
9. शरीफा Custard-apple

custard-apple
शरीफा या सीताफल (कस्टर्ड ऐपल) एक प्रकार का फल है। इसका वानस्पतिक नाम अन्नोना स्क्वामोसा है।
Fruits name hindi to english with pictures
10. नारियल Coconut

नारियल Coconut
नारियल (Cocos nucifera, कोकोस् नूकीफ़ेरा) एक बहुवर्षी एवं एकबीजपत्री पौधा है। इसका तना लम्बा तथा शाखा रहित होता है। मुख्य तने के ऊपरी सिरे पर लम्बी पत्तियों का मुकुट होता है। ये वृक्ष समुद्र के किनारे या नमकीन जगह पर पाये जाते हैं। इसके फल हिन्दुओं के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयुक्त होता है।
बांग्ला में इसे नारिकेल कहते हैं। नारियल के वृक्ष भारत में प्रमुख रूप से केरल, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में खूब उगते हैं। महाराष्ट्र में मुंबई तथा तटीय क्षेत्रों व गोआ में भी इसकी उपज होती है। नारियल एक बेहद उपयोगी फल है। नारियल देर से पचने वाला, मूत्राशय शोधक, ग्राही, पुष्टिकारक, बलवर्धक, रक्तविकार नाशक, दाहशामक तथा वात-पित्त नाशक है।
11. करौंदा Cranberry

Cranberry
करौंदे एक झाड़ की तरह पौधा होता है पेड़ कांटेदार और 7 से 8 फुट तक होते हैं। करौंदा विटामिन C प्रचुर मात्रा में होने के साथ-साथ अत्याधिक एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है करौंदा के वृक्ष दो प्रकार के होते हैं। एक प्रकार के करौंदों में छोटे फल लगते हैं। दूसरी प्रकार के करौदें में बड़े करौंदे लगते हैं करौंदा विटामिन E तथा K का भी अच्छा स्त्रोत है।
12. खीरा Cucumber

Cucumber
सलाद के रूप में सम्पूर्ण विश्व में खीरा का विशेष महत्त्व है। खीरा को सलाद के अतिरिक्त उपवास के समय फलाहार के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसके द्वारा विभिन्न प्राकर की मिठाइयाँ भी तैयार की जाती है। पेट की गड़बडी तथा कब्ज में भी खीरा को औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। खीरा कब्ज़ दूर करता है। पीलिया, प्यास, ज्वर, शरीर की जलन, गर्मी के सारे दोष, चर्म रोग में लाभदायक है। खीरे का रस पथरी में लाभदायक है। पेशाब में जलन, रुकावट और मधुमेह में भी लाभदायक है। घुटनों में दर्द को दूर करने के लिये भोजन में खीरा अधिक खायें।
13. आलू बुख़ारा Damson

Damson
आलू बुख़ारा एक गुठलीदार फल है। आलू बुख़ारे लाल, काले, पीले और कभी-कभी हरे रंग के होते हैं। आलू बुख़ारों का ज़ायका मीठा या खट्टा होता है और अक्सर इनका पतला छिलका अधिक खट्टा होता है। इनका गूदा रसदार होता है और इन्हें या तो सीधा खाया जा सकता है या इनके मुरब्बे बनाए जा सकते हैं।
इनके रस पर खमीर उठने पर आलू बुख़ारे की शराब भी बनाई जाती है। सुखाए गए आलू बुख़ारों को बहुत जगहों पर खाया जाता है और उनमें ऑक्सीकरण रोधी (ऐन्टीआक्सडन्ट) पदार्थ होते हैं जो कुछ रोगों से शरीर को सुरक्षित रखने में मददगार हो सकते हैं। आलू बुख़ारों की कई क़िस्मों में कब्ज़ का इलाज करने वाले (यानि जुलाब के) पदार्थ भी होते हैं।
14. खजूर Date

Date
खजूर (khajoor) एक ताड़ प्रजाति का वृक्ष है, जिसकी कृषि बड़े पैमाने पर इसके खाद्य फल के लिए की जाती है। चूँकि इसकी खेती बहुत पहले से हो रही है इसलिए इसका सटीक मूल स्थान तलाशना लगभग असंभव है, लेकिन जलवायु के परि इसकी अनुकूलता को देखते हुये कहा जा सकता है
के इसका मूल शायद उत्तरी अफ्रीका के किसी नख़लिस्तान या शायद दक्षिण पश्चिम एशिया में है। यह एक मध्यम आकार का पेड़ है और इसकी ऊँचाई 15-25 मीटर तक होती है, अक्सर कई तने एक ही मूल (जड़) प्रणाली से जुडे़ होते हैं पर यह अक्सर अकेले भी बढ़ते हैं।
Fruits name hindi to english with pictures
15. ड्रेगन फ्रूट Dragonfruit
आम तौर पर ड्रेगन फ्रूट थाइलैंड, वियतनाम, इज़रायल और श्रीलंका में लोकप्रिय है। बाजार में 200 रु से 250 रु तक दाम मिलने की वजह से हाल के दिनों में भारत में भी इसकी खेती का प्रचलन बढ़ा है। कम वर्षा वाले क्षेत्र इसकी खेती के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।
ड्रेगन फ्रूट के पौधे का उपयोग सजावटी पौधे के साथ साथ ड्रेगन फ्रूट उपजाने के लिए होता है। ड्रेगन फ्रूट को ताजे फल के तौर पर खा सकते हैं साथ ही इस फल से जैम, आइस क्रीम, जैली, जूस और वाइन भी बना सकते हैं। सौंदर्य प्रसाधन के तौर पर भी इसे फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
16. ड्यूरियन Durian

ड्यूरियन Durian
Durio zibethinus सबसे आम पेड़ प्रजाति है जो कि डुरियन के रूप में जाने जाते हैं और खाद्य फलों को ड्यूरियन भी कहते हैं।
फलो के नामों की सूची हिंदी और अंग्रेजी में।
Fruit names with pictures hindi english | ||
English | हिंदी | Scientific Names |
Apple – एप्पल | सेब | Malus domestica |
Mango – मेंगो | आम | Mangifera indica |
Orange – ऑरेंज | संतरा | Citrus reticulata |
Guava – ग्वावा | अमरूद | Psidium guajava |
Banana- बनाना | केला | Musa |
Papaya – पपाया | पपीता | Carica papaya |
Grapes – ग्रेप्स | अंगूर | Vitis vinifera |
Fig – फिग | अंजीर | Ficus carica |
Water melon – वाटर मेलोन | तरबूज | Citrullus lanatus |
Plum- पल्म | बेर | Prunus domestica |
Date – डेट | खजूर | Phoenix dactylifera |
Blackberry – ब्लैकबेरी | जामुन | Rubus |
Nase berry – नेशबेरी | चीकू | Manilkara zapota |
Kivi – किवी | किवी | Actinidia deliciosa |
Musk melon – मस्क मेलोन | खरबूज | Cucumis melo |
Coconut – कोकोनट | नारियल | Cocos nucifera |
Strawberry -स्ट्रॉबेरी | झरबेर | Fragaria × ananassa |
Lychee – लीची | लीची | Litchi chinensis |
Mulberry – मलबर्री | शहतूत | Morus |
Peach – पीच | आडू | Prunus persica |
Pineapple – पाइनएप्पल | आन्नानाश | Ananas comosus |
Custard apple – कस्टर्ड एप्पल | सीता फल, शरीफा | Annona reticulata |
Pomegranate – पोमोग्रनेट | अनार | Punica granatum |
Gooseberry- गूसेबेरी | आवला | Ribes uva-crispa |
Apricot- एप्रिकोट | खुबानी | Prunus armeniaca |
Starfruit – स्टारफ्रूट | करमल | Averrhoa carambola |
Black Currant – ब्लैक करंट | फालसेब | Ribes nigrum |
Blueberry – ब्लूबेरी | नीलबदरी | Cyanococcus |
Jackfruit – जैक फ्रूट | कटहल | Artocarpus heterophyllus |
Lemon/Lime – लेमन/लाइम | नींबू | Citrus × limon |
Wood apple – वुड एप्पल | बेल | Limonia acidissima |
Water-chestnut – वाटर-चेस्टनट | सिंघाड़ा | Eleocharis dulcis |
दोस्तों अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल है या ebook की आपको आवश्यकता है तो आप निचे comment कर सकते है. आपको किसी परीक्षा की जानकारी चाहिए या किसी भी प्रकार का हेल्प चाहिए तो आप comment कर सकते है. हमारा post अगर आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे.
- भारत निर्वाचनआयोग : जनरल नॉलेज – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- सम-सामयिक घटना चक्र अतिरिक्तांक GS प्वाइंटर सामान्य विज्ञान
- UPTET CTET Sanskrit Notes Hindi PDF: यूपीटेट सीटेट संस्कृत नोट्स
- विश्व की प्रमुख जलसंधि – Major Straits of the World – Complete list
- IAS Notes in Hindi Free Pdf Download-wikimeinpedia
- मौद्रिक नीति Monetary policy का अर्थ, परिभाषा, उद्देश्य एवं उपकरण
- 200 सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के साथ सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए
- रक्त कणिकाएं Blood Corpuscles Notes in hindi-wikimeinpedia
- भारतीय वायुसेना दिवस ( महत्वपूर्ण तथ्य ) Indian Air Force Day ( Important Facts )
- भारत की प्रमुख फसल उत्पादक राज्य – Major Crops and Leading Producers
- Biology GK Questions Answers In Hindi-wikimeinpedia
- Important Temples in India | भारत में महत्वपूर्ण मंदिरों सूची
- Insurance GK Questions Answers सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
- भारतीय सेना का सामान्य ज्ञान प्रश्न सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
- Indian Polity GK Questions-भारतीय राज्यव्यवस्था सामान्य ज्ञान
- महत्वपूर्ण नोट्स GK 50 Notes in Hindi for Competitive Exams
- मध्यकालीन भारत का इतिहास PDF में डाउनलोड करें प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए
- History of Modern India Handwritten Notes in Hindi by Raj Holkar
- चन्द्रगुप्त मौर्य का इतिहास व जीवनी Chandragupta Maurya History in Hindi
- भारत का आर्थिक इतिहास(Economic History of India)सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
- UPSC Prelims Previous Years Question Paper PDF (GS+CSAT)
अगर आप इसको शेयर करना चाहते हैं |आप इसे Facebook, WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं | दोस्तों आपको हम 100 % सिलेक्शन की जानकारी प्रतिदिन देते रहेंगे | और नौकरी से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं की नोट्स प्रोवाइड कराते रहेंगे |
Disclaimer: wikimeinpedia.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे.
Leave a Comment