
गुप्त राजवंश Gupta Empire/ Gupt vansh Vikramaditya Empire
गुप्त राजवंश Gupta Empire/ Gupt vansh Vikramaditya Empire – Hello Students wikimeinpedia.com पर आपका एक बार फिर से स्वागत है मुझे आशा है आप सभी अच्छे होंगे. दोस्तो जैसा की आप सभी जानते हैं की हम यहाँ रोजाना Study Material अपलोड करते हैं.इस Post के माध्यम से हम आपको गुप्तकाल प्रश्नोत्तरी, गुप्त वंश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी,गुप्त काल GK ,गुप्त राजवंश Gupta Empire Hindi के माध्यम से गुप्त काल से सम्बन्धित समस्त जानकारी हिन्दी में प्रदान करेंगे.चूंकि पिछली परीक्षाओं में पूछे गए गुप्त काल के अधिकांश प्रश्न अन्य दूसरी परीक्षाओं में भी पूछे लिए जातें हैं। इसलिए इन गुप्त काल के प्रश्नों का अध्ययन करना भी अति आवश्यक हो जाता है।
- Raj Holkar Notes Indian Geography PDF Download (Hindi) PDF
- History of Modern India part-1 Handwritten Notes in Hindi by Raj Holkar
इसे भी पढ़ें…
- मध्यकालीन भारत का इतिहास PDF में डाउनलोड करें प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए
- History of Modern India Handwritten Notes in Hindi by Raj Holkar
- चन्द्रगुप्त मौर्य का इतिहास व जीवनी Chandragupta Maurya History in Hindi
- भारत का आर्थिक इतिहास(Economic History of India)सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
- Drishti IAS Geography(भूगोल) Printed Notes -Hindi Medium
- Drishti ( दृष्टि ) History Notes Free Download in Hindi
- भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था By Drishti ( दृष्टि ) Free Download In Hindi
गुप्त राजवंश या गुप्त वंश प्राचीन भारत के प्रमुख राजवंशों में से एक था। इसे भारत का एक स्वर्ण युग माना जाता है। मौर्य वंश के पतन के बाद दीर्घकाल तक भारत में राजनीतिक एकता स्थापित नहीं रही। कुषाण एवं सातवाहनों ने राजनीतिक एकता लाने का प्रयास किया। मौर्योत्तर काल के उपरान्त तीसरी शताब्दी इ. में तीन राजवंशो का उदय हुआ जिसमें मध्य भारत में नाग शक्ति, दक्षिण में बाकाटक तथा पूर्वी में गुप्त वंश प्रमुख हैं। मौर्य वंश के पतन के पश्चात नष्ट हुई राजनीतिक एकता को पुनस्थापित करने का श्रेय गुप्त वंश को है।
गुप्त राजवंशों का इतिहास:
गुप्त वंश 275 ई. के आसपास अस्तित्व में आया। इसकी स्थापना श्रीगुप्त ने की थी। लगभग 510 ई. तक यह वंश शासन में रहा। आरम्भ में इनका शासन केवल मगध पर था, पर बाद में गुप्त वंश के राजाओं ने संपूर्ण उत्तर भारत को अपने अधीन करके दक्षिण में कांजीवरम के राजा से भी अपनी अधीनता स्वीकार कराई। गुप्त साम्राज्य की नींव तीसरी शताब्दी के चौथे दशक में तथा उत्थान चौथी शताब्दी की शुरुआत में हुआ। गुप्त वंश का प्रारम्भिक राज्य आधुनिक उत्तर प्रदेश और बिहार में था। इस वंश में अनेक प्रतापी राजा हुए। कालिदास के संरक्षक सम्राट चन्द्रगुप्त द्वितीय (380-413 ई.) इसी वंश के थे।
साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में इस अवधि का योगदान आज भी सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता है। कालिदास इसी युग की देन हैं। अमरकोश, रामायण, महाभारत, मनुस्मृति तथा अनेक पुराणों का वर्तमान रूप इसी काल की उपलब्धि है।
गुप्त राजवंश के शासक एवं शासन अवधि:
श्रीगुप्त : 240-280 ई.
घटोत्कच : 280-319 ई.
चंद्रगुप्त प्रथम : 319-335 ई.
समुद्रगुप्त : 335-375 ई.
रामगुप्त : 375 ई.
चंद्रगुप्त द्वितीय : 380-413 ई.
कुमारगुप्त प्रथम महेन्द्रादित्य : 415-454 ई.
स्कन्दगुप्त : 455-467 ई.
नरसिंहगुप्त बालादित्य : 467-473 ई.
कुमारगुप्त द्वितीय : 473-476 ई.
बुद्धगुप्त : 476-495 ई.
गुप्त राजवंश के बारे में महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान तथ्य:
- गुप्त वंश की स्थापना श्रीगुप्त ने की थी।
- श्री गुुप्त ने मगध के मृग शिखातन में एक मंदिर का निर्माण करवाया था।
- श्री गुुप्त ने महाराज की उपाधि हासिल की थी।
- श्री गुप्त ने धटोत्कच्ा काेे अपना उत्तराधिकरी बनाया था।
- धटोत्कच ने अपने उत्तराधिकरी के रूप मेंं चन्द्रगुप्त प्रथम को गद्दी पर बिठाया था।
- गुप्त वंश का सबसे महान सम्राट चन्द्रगुप्त प्रथम था।
- इसने महाराजाधिराज की उपाधि धारण की थी।
- चन्द्रगुप्त प्रथम ने लच्छवी कुल की कन्या कुमारदेवी से शादी की थी।
- चन्द्रगुप्त प्रथम ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में अपने पुत्र समुद्रगुप्त को राजगद्दी पर बिठाया और सन्यास ग्रहण कर लिया था।
- समुद्रगुप्त 335ई० में राजगद्दी पर बैठा था।
- समुद्रगुप्त विष्णु का उपासक था।
- समुद्रगुप्त ने अश्वमेघकर्ता की उपाधि धारण की थी।
- समुद्रगुप्त संंगीत का बहुत प्रेमी था।
- गुप्त कालीन सिक्कों में समुद्रगुप्त काे वीणा वादन करते हुऐ दिखाया गया है।
- श्री लंका के राजा मेघवर्मन ने कुछ उपहार भेज कर समुद्रगुप्त से गया में बौद्ध मंदिर बनबाने की अनुमति मॉगी थी।
- भारतीय इतिहास में समुद्रगुप्त काेे भारत का नेपोलियन भी कहा जाता है।
- समुद्रगुप्त को कविराज भी कहा जाता है।
- समु्द्रगुप्त ने 355 ई० से 375 ई० राज किया था।
- समुद्रगुप्त के बाद रामगुप्त राजगद्दी पर बैैठा था।
- रामगुप्त की हत्या चन्द्रगुप्त द्वतीय ने की थी।
- चन्द्रगुप्त द्वतीय 380 ई० में राजगद्दी पर बैठा था।
- चन्द्रगुुप्त द्वतीय ने विक्रमादित्य की उपाधि भी धारण की थी।
- चन्द्रगुुप्त द्वतीय को शकों पर विजय पाने के लिए शकारि भी कहा जाता था।
- शकों कोे पराजित करने के उपलक्ष्य में चन्द्रगुप्त द्वतीय ने चॉदी के विशेष सिक्के जारी किये थे।
- चन्द्रगुप्त द्वतीय ने वाकाटक राज्य को अपने राज्य में मिलाकर उज्जैन को अपनी राजधानी बनाया था।
- चन्द्रगुप्त द्वतीय के दरबार के नवरत्न कालिदास, आर्यभट्ट, वराहमिहिर, ब्रह्मगुप्त, धन्वंतरि, तथा। अमरसिंह आदि थे।
- चीनी यात्री फाह्यान चन्द्रगुप्त के शासन काल में भारत आया था।
- चन्द्रगुप्त द्वतीय ने 380 ई० से 413 ई० तक शासन किया था।
- चन्द्रगुप्त के बाद कुमार गुप्त राजगद्दी पर बैठा था।
- चन्द्रगुप्त द्वतीय के शासन काल में सस्कृत के सबसे महान कवि कालिदास थे।
- चन्द्रगुप्त द्वतीय के दरवार में रहने वालेे आयुर्वेदाचार्य धन्वंतरि थे।
- नालन्दा विश्वविद्यालय के संस्थापक कुुमारगुप्त था।
- कुमारगुप्त के बाद स्कन्दगुप्त राजगद्दी पर बैठा था।
- स्कन्दगुप्त ने विक्रमादित्य की उपाधि धारण की थी।
- स्कन्द गुप्त के काल मे ही हूणों का भारत पर हुआ था।
- गुप्त वंश का अंंतिम महान सम्राट स्कन्दगुप्त था।
- गुप्त काल का अंतिम शासक भानुु गुप्त था।
- गुप्त काल में राजपद वंशानुगत सिद्धांत पर आधारित था।
- गुप्त सम्राट न्यान, सेना एवं दीवानी विभाग का प्रधान होता था।
- गुप्त काल मेंं सबसे बडी प्रादेशिक इकाई देश थी। जिसके शासक को गोजा कहा जाता था।
- गुप्त काल में पुलिस विभाग के साधारण कर्मचारियों को चाट एवं भाट कहा जाता था।
- गुप्त काल में उज्जैन नगर सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्यापारिक स्थल था।
- गुप्तकाल में स्वर्ण मुद्राओं की अभिलेखों में दीनार कहा जाता है।
- शिव के अर्धनारीश्वर रूप की कल्पना एवं शिव तथा। पर्वती की एक साथ मूर्तियों की निर्माण गुप्तकाल में हुआ था।
- त्रिमूर्ति पूजा के अर्न्तगत ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा गुप्त काल में अारम्भ हुई थी।
- गुप्त काल मेंं मंदिर निर्माण कला का जन्म हुुआ था।
- भगवान शिव के एकमुखी एवं चतुर्मखी शिवलिंग का निर्माण गुप्तकाल में हुआ था।
- अजन्ता की गुफाओं में चित्रकारी गुप्तकाल की देन है।
- अजन्ता में निर्मित कुुल 29 गुफाआेेंं में से वर्तमान मेंं केवल 6 गुफायें ही शेष है।
- अजन्ता में निर्मित गुफा संख्या 16 और 17 गुप्तकाल से संबन्धित है।
- गुप्तकाल में वेश्यावृति करने वाली महिलाओं को गणिका कहा जाता था।
- विष्णु का वाहन गरूण गुुप्त काल का राजचिन्ह था।
- गुप्तकाल में चांदी के सिक्कों को रूप्यका कहा जाता था।
- गुप्त काल में अठ्ठाहर प्रकार के कर थे।
- गुप्त काल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण काल कहा जाता है।
गुप्त वंश सामान्य ज्ञान – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. फाह्यान किसके शासन काल में भारत आया था? [NDA]
(A) चन्द्रगुप्त I (B) अशोक (C) हर्षवर्धन (D) चन्द्रगुप्त II (Ans : D)
2. गुप्त शासन के दौरान निम्नलिखित में ऐसा व्यक्ति कौन था जो एक महान् खगोलविज्ञानी और गणितज्ञ था? [SSC mat.]
(A) भानुगुप्त (B) बाणभट्ट (C) आर्यभट्ट (D) वराहमिहिर (Ans : C)
3. गुप्त काल में उत्तर भारतीय व्यापार निम्नलिखित किस एक पत्तन से संचालित होता था? [Jharkhand Police]
(A) ताम्रलिप्ति (B) भड़ौच (C) कल्याण (D) काम्ब्रे (Ans : A)
4. वर्तमान गणित में दशमलव प्रणाली आविष्कार का श्रेय निम्न में से किस युग को है? [BPSC]
(A) कुषाण युग (B) गुप्त युग (C) मौर्य युग (D) वर्धन युग (Ans : B)
5. वह प्रथम भारतीय विद्वान् कौन था, जिसने गणित को एक पृथक् विषय के रूप में स्थापित किया? [Airforce]
(A) आर्यभट्ट (B) वराहमिहिर (C) ब्रह्मगुप्त (D) धन्वन्तरि (Ans : A)
6. ‘सर्वराजोच्छेता’ (सभी राजाओं को उखाड़ फेंकने वाला) की उपाधि किसने धारण की? [Constable]
(A) चन्द्रगुप्त I (B) चन्द्रगुप्त II (C) समुद्रगुप्त (D) स्कंदगुप्त (Ans : C)
7. दिल्ली के मेहरौली के कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के प्रांगण में स्थित प्रसिद्ध लौह स्तम्भ किसकी स्मृति में है? [SSC]
(A) अशोक (B) चन्द्र (C) हर्ष (D) अनंगपाल (Ans : B)
8. गुप्त काल में गंगा और यमुना नदियों की प्रसिद्ध मृण्मूर्तियाँ कहाँ पाई गई हैं? [UPSC – CPF (AC)]
(A) अहिछत्र (B) कौशांबी (C) राजघाट (D) भितरगाँव (Ans : A)
9. फाह्यान कहाँ का निवासी था? [RRB]
(A) भूटान (B) अमेरिका (C) चीन (D) बर्मा (Ans : C)
10. किस वंश के शासकों ने मन्दिरों एवं ब्राह्मणों को सबसे अधिक ग्राम अनुदान में दिया था? [BPSC]
(A) गुप्त वंश (B) पाल वंश (C) राष्ट्रकूट (D) प्रतिहार (Ans : A)
11. कालिदास की किस कृति की गिनती विश्व की सौ प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियों में होती है? [PPSC]
(A) ऋतुसंहार (B) मेघदूतम् (C) अभिज्ञान शाकुन्तलम् (D) कुमारसंभवम् (Ans : C)
12. मन्दिर निर्माण कला का जन्म सर्वप्रथम कब हुआ? [B.Ed.]
(A) मौर्य काल में (B) गुप्त काल में (C) कुषाण काल में (D) सैंधव काल में (Ans : B)
13. निम्न में किस काल में स्त्रियों की पुरुषों से बराबरी थी? [UPPCS]
(A) गुप्त काल में (B) मौर्य काल में (C) चोल काल में (D) इनमें से कोई नहीं (Ans : A)
14. निम्नलिखित में कौन-सा नगर, गुप्त शासन-काल में रेशमी वस्त्र का सर्वोत्त उत्पादक था? [NDA/NA]
(A) पाटलिपुत्र (B) मुर्शिदाबाद (C) गाजीपुर (D) वाराणसी (Ans : D)
15. इतिहासकार वी. ए. स्मिथ ने किसकी विजयों से प्रभावित होकर उसे ‘भारत का नेपोलियन’ कहकर पुकारा है? [RRB]
(A) स्कन्दगुप्त को (B) चन्द्रगुप्त को (C) ब्रह्मगुप्त को (D) समुद्रगुप्त को (Ans : D)
16. समुद्रगुप्त की सैनिक उपलब्धियों का वर्णन उसके किस अभिलेख में उपलब्ध है? [B.Ed.]
(A) एरण के (B) गया के (C) नालंदा के (D) प्रयाग के (Ans : D)
17. प्रयाग प्रशस्ति अभिलेख का लेखक हरिषेण किस शासक का दरबारी कवि था? [MPPSC]
(A) समुद्रगुप्त (B) अशोक (C) कनिष्क (D) चन्द्रगुप्त II (Ans : A)
18. कवि कालिदास किसके राजकवि थे? [RPSC]
(A) चन्द्रगुप्त मौर्य (B) समुद्रगुप्त (C) चन्द्रगुप्त II ‘विक्रमादित्य’ (D) हर्ष (Ans : C)
19. ‘कुमारसंभव’ महाकाव्य किस कवि ने लिखा? [BPSC]
(A) बाणभट्ट (B) चंदबरदाई (C) हरिषेण (D) कालिदास (Ans : D)
20. चन्द्रगुप्त II के काल में विद्या, कला व साहित्य का महान् केन्द्र कौन-सा था? [UPPCS]
(A) धारवाड़ (B) वाराणसी (C) उज्जैन (D) विदिशा (Ans : C)
Note: इसके साथ ही अगर आपको हमारी Website पर किसी भी पत्रिका को Download करने या Read करने या किसी अन्य प्रकार की समस्या आती है तो आप हमें Comment Box में जरूर बताएं हम जल्द से जल्द उस समस्या का समाधान करके आपको बेहतर Result Provide करने का प्रयत्न करेंगे धन्यवाद।
You May Also Like This
- Baliyan Ancient History Notes Part 1 [Optional] Download
- Baliyan Ancient History Notes Part 2 [Optional] Download
- Baliyan Medieval History Notes Part 1 [Optional] Download
- Baliyan Medieval History Part 2 Notes [Optional] Download
- Baliyan Art and Culture Handwritten Notes Pdf Download
- भारत की प्रमुख फसल उत्पादक राज्य – Major Crops and Leading Producers
- Biology GK Questions Answers In Hindi-wikimeinpedia
- Important Temples in India | भारत में महत्वपूर्ण मंदिरों सूची
- Insurance GK Questions Answers सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
- भारतीय सेना का सामान्य ज्ञान प्रश्न सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
- Indian Polity GK Questions-भारतीय राज्यव्यवस्था सामान्य ज्ञान
- महत्वपूर्ण नोट्स GK 50 Notes in Hindi for Competitive Exams
- मध्यकालीन भारत का इतिहास PDF में डाउनलोड करें प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए
- History of Modern India Handwritten Notes in Hindi by Raj Holkar
- चन्द्रगुप्त मौर्य का इतिहास व जीवनी Chandragupta Maurya History in Hindi
- भारत का आर्थिक इतिहास(Economic History of India)सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
- UPSC Prelims Previous Years Question Paper PDF (GS+CSAT)
अगर आप इसको शेयर करना चाहते हैं |आप इसे Facebook, WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं | दोस्तों आपको हम 100 % सिलेक्शन की जानकारी प्रतिदिन देते रहेंगे | और नौकरी से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं की नोट्स प्रोवाइड कराते रहेंगे |
Disclaimer: wikimeinpedia.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे.
Leave a Comment