Book

Indian Constitution PDF (भारतीय संविधान) For UPSC PDF Download

Indian Constitution PDF
Indian Constitution PDF

Indian Constitution PDF (भारतीय संविधान) For UPSC PDF Download

Indian Constitution PDF (भारतीय संविधान) For UPSC PDF Download-Hello Friends, Welcome to wikimeinpedia.com, दोस्तों जैसा की आप लोग जानते ही है की हम आपको प्रतिदिन कुछ नई study मटेरियल provides करते है | दोस्तों आज मैं आप सभी के लिए “ Indian Constitution PDF (भारतीय संविधान) ” की महत्वपूर्ण नोट्स लेकर आये है | चूंकि हम सभी जानते है कि Indian Polity  सिविल सर्विसेज की तैयारी मे काफी साहायक होती है। इस पुस्तक में Indian Polity  बहुत ही सरल तरीके से बिंदुवार व्याख्या के साथ पढने को मिलेगा जो कि आपको आगामी प्रतियोगी परीक्षा काफी सहायक साबित होगी| जो students IAS की तैयारी कर रहे है वे इसे अवश्य पढ़े |आप सभी इसे नीचे दिए गये link के द्वारा download कर सकते है |

Related post…

  • सम-सामयिक घटना चक्र GS प्वाइंटर सामान्य भूगोल PDF Download-CLICK HERE
  • Sriram complete Coaching Study Material यहां से Free में डाउनलोड करें-CLICK HERE
  • दिल्ली की Vision Coaching Study Material यहां से Free में डाउनलोड करें-CLICK HERE 
  • Chronicle IAS Academy notes HINDI AND ENGLISH MEDIUM-CLICK HERE
  • IAS Mains Previous Years Question Paper PDF (GS+CSAT)-CLICK HERE 
  • Topper’s Notes For UPSC Civil Services Exam 2018-CLICK HERE
  • UPSC Prelims Previous Years Question Paper PDF (GS+CSAT)-CLICK HERE

Indian Constitution PDF (भारतीय संविधान)

दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते हैं भारतीय संविधान से सम्बंधित हजारों PDF Files Hindi में Internet पर Available है लेकिन ऐसी बहुत ही कम PDF Files (eBooks) हैं जिनमे भारतीय संविधान के बारे में सभी Important Informationको Share किया गया है।हमने पहले भी भारतीय संविधान PDF Files को आपके साथ Share किया है लेकिन यह PDF File सबसे ख़ास है, क्योंकि इस eBook में आपको भारतीय संविधान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।इसलिए अगर आप भारतीय संविधान के बारे में सम्पूर्ण Basic जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह eBook आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। इसके साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तब यह eBook आपके लिए महत्वपूर्ण है इसलिए आप इस eBook को एक बार जरूर Read करें।

भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण संबिधान संशोधन

तो हम आपको महत्वपूर्ण संविधान संशोधनो के बारे में बता रहे है इनमे से भारतीय संविधान प्रश्न उत्तर PDF को complete कर सकते हो. क्यूंकि हर प्रतियोगी परीक्षा में इसमें से सवाल पूछे जाते हैं-

  • 1st संविधान संशोधन (1951) – इसके द्वारा भारतीय संविधान मे 9वी अनुसूची को जोडा गया है.
  • 7वाॅ संविधान संशोधन (1956) – इसके द्वारा राज्यों का पुनर्गठन करके 14 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों को पुनर्गठित किया गया है.
  • 10वाॅ संविधान संशोधन (1961) – इसके द्वारा पुर्तगालियों की अधीनता से मुक्त हुए दादरा और नागर हवेली को भारतीय संघ में शामिल किया गया.
  • 12वाँ संविधान संशोधन (1962) – इसके द्वारा गोवा, दमण और दीव का भारतीय संघ में विलय किया गया.
  • 14वाॅ संविधान संशोधन (1962) – इसके द्वारा पाण्डेचेरी को केंद्र शासित प्रदेशके रूप में भारत में विलय किया गया.
  • 18वाॅ संविधान संशोधन (1966) – इसके द्वारा पंजाब राज्य का पुर्नगठन करके पंजाब, हरियाणा राज्य और चण्डीगढ को केन्द्रशासित प्रदेश बनाया गया.
  • 21वाॅ संविधान संशोधन (1967) – इसके द्वारा 8 वी अनुसूची में सिन्धी भाषा को शामिल किया गया.
  • 24वाँ संविधान संशोधन (1971) – इसके द्वारा संसद को मौलिक अधिकारों सहित संविधान के किसी भी भाग में संशोधन करने का अधिकार दिया गया है.
  • 45वाॅ संविधान संशोधन (1974) – इसके द्वारा सिक्किम को भारतीय सघं में सह राज्य का दर्जा दिया गया.
  • 36वाॅ संविधान संशोधन (1975) – इसके द्वारा सिक्किम को भारतीय सघं में 22 वे राज्य के रूप में सम्मिलित किया गया.
  • 42वाॅ संविधान संशोधन (1976) – यह संविधान संशोधन प्रधानमंत्री इन्दिरा गाॅधी के समय स्वर्ण सिंह आयोग की सिफारिश के आधार पर किया गया था. यह अभी तक का सबसे बङा संविधान संशोधन है। इस संविधान संशोधन को लघु संविधान की संज्ञा दी जाती है. इस संविधान संशोधन में 59 प्रावधान थे.
  • 1.संविधान की प्रस्तावना में पंथ निरपेक्ष समाजवादी और अखण्डता शब्दों को जोडा गया.
  • 2. मौलिक कर्तव्यों को संविधान में शामिल किया गया.
  • 3.शिक्षा, वन और वन्यजीव, राज्यसूची के विषयों को समवर्ती सूची में शामिल किया गया.
  • 4.लोक सभा और विधान सभा के कार्यकाल को बढाकर 5 से 6 वर्ष कर दिया गया.
  • 5.राष्ट्रपति को मंत्रीपरिषद की सलाह के अनुसार कार्य करने के लिए बाध्य किया गया.
  • 6.ससंद द्वारा किये गये संविधान संशोधन को न्यायालय में चुनौती देने से वर्जित कर दिया गया है.
  • 44वाँ संविधान संसोधन (1978) –
  • (1) सम्पत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों से हटाकर कानूनी अधिकार बना दिया है.
  • (2) लोक सभा और विधान सभा का कार्यकाल पुनः घटाकर 5 वर्ष कर दिया गया.
  • (3) राष्ट्रीय आपात की घोषणा आंतरिक अशान्ति के आधार पर नहीं बल्कि सशस्त्र विद्रोह के कारण की जा सकती है.
  • (4) राष्ट्रपति को यह अधिकार दिया गया कि वह मंत्री मण्डल की सलाह को एक बार पुर्नविचार के लिए वापस कर सकता है. लेकिन दूसरी बार वह सलाह मानने के लिए बाध्य होगा.
  • 48वाॅ संविधान संशोधन (1984) -संविधान के अनुच्छेद 356 (5) में परिवतर्न करके यह व्यवस्था की गई कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन की अवधि को दो वर्ष तक और बढाया जा सकता है.
  • 52वाँ संविधान संशोधन (1985) – इसके द्वारा संविधान में 10 वी अनुसूची को जोडकर दल बदल को रोकने के लिए कानून बनाया गया.
  • 56वाँ संविधान संशोधन (1987) – इसके द्वारा गोवा को राज्य की श्रेणी में रखा गया.
  • 61वाँ संविधान संशोधन (1989) – संविधान के अनुच्छेद 326 में संशोधन करके लोक सभा और राज्य विधान सभाओं में मताधिकार की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई.
  • 71वाँ संविधान संशोधन (1992) – इसके द्वारा संविधान की 8 वी अनुसची में कोकणी , मणिपुरी, और नेपाली भाषाओं को जोडा गया.
  • 73वाँ संविधान संशोधन (1992) – इसके द्वारा संविधान में 11 वी अनुसची जोडकर सम्पूर्ण देश में पंचायती राज्य की स्थापना का प्रावधान किया गया.
  • 74वाँ संविधान संशोधन (1992) – इसके द्वारा संविधान में 12 वी अनुसूची जोडकर नगरीय स्थानीय शासन को संवैधानिक संरक्षण प्रदान किया गया.
  • 84वाँ संविधान संशोधन (2001) – इसके द्वारा 1991 की जनगणना के आधार पर लोक सभा और विधान सभा क्षेत्रों के परिसीमन की अनुमति प्रदान की गई.
  • 86वाँ संविधान संशोधन (2003) – इसके द्वारा प्राथमिक शिक्षा को मौलिक अधिकार की श्रेणी में लाया गया.
  • 91वाँ संविधान संशोधन (2003) –
  • (1) इसके द्वारा केन्द्र और राज्यो के मंत्री परिषदों के आकार को सीमित करने तथा दल बदल को प्रतिबन्धित करने का प्रावधान है.
  • (2) इसके अनुसार मंत्री परिषद में सदस्यों की संख्या लोक सभा या उस राज्य की विधान सभा की कुल सदस्य संख्या से 15% से अधिक नहीं हो सकती है.
  • (3) साथ ही छोटे राज्यों के मंत्री परिषद के सदस्यों की संख्या अधिकतम 12 निश्चित की गई है.
  • 92वाँ संविधान संशोधन (2003) – इसके द्वारा संविधान की 8 वी अनुसूची में बोडो, डोगंरी, मैथिली और संथाली भाषाओं को शामिल किया गया है.
  • 103वाँ संविधान संशोधन  – जैन समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा.
  • 108वाॅ संविधान संशोधन – महिलाओं के लिए लोकसभा व विधान सभा में 33% आरक्षण.
  • 109वाॅ संविधान संशोधन – पंचायती राज्य में महिला आरक्षण 33% से 50%.
  • 110वाॅ संविधान संशोधन – स्थानीय निकाय में महिला आरक्षण 33% से 50%.
  • 114वाँ संविधान संशोधन –  उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की आयु 62 बर्ष से 65 बर्ष.
  • 115वाॅं संविधान संशोधन – GST (वस्तु एवं सेवा कर)
  • 117वाॅं संविधान संशोधन – SC व ST को सरकारी सेवाओं में पदोन्नति आरक्षण

भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण तथ्य Important Facts Of Indian Constitution

  1.  भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 को कैबिनेट मिशन के आधार पर हुआ।
  2. संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष मे आयोजित की गई थी।
  3. डॅा. सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष के रुप मे चुना गया था।
  4. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष के रुप मे 11 दिसंबर 1946 को डॅा राजेंद्र प्रसाद को चुना गया ।
  5. संविधान सभा के उपाध्यक्ष के रुप में एच. सी. मुखर्जी एवं विधिक सलाहकार के रुप में न्यायाधीश वी. एन. राव को चुना गया था।
  6. संविधान सभा में हैदराबाद रियासत के प्रतिनिधि शामिल नहीं हुए थे।
  7. जवाहर लाल नेहरू द्वारा 13 दिसंबर 1946 उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था ।
  8. 22 जनवरी 1947 को उद्देश्य प्रस्ताव पारित कर दिया गया तथा संविधान निर्माण के लिए विभिन्न समितियों की नियुक्ति हुई।
  9. प्रारूप समिति संविधान सभा की सभी समितियों में सबसे महत्वपूर्ण समिति थी, जिसने मुख्य संविधान का निर्माण किया।
  10. प्रारूप समिति के सात सदस्य थे -1. डॅा बी. आर. अंबेडकर ( अध्यक्ष ) , 2. एन. गोपालास्वामी आयंगर, 3. अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर, 4. डॅा के. एम. मुंशी, 5. सय्यैद मोहम्मद सादुल्ला, 6. बी. एल. मित्र ( इनका स्थान एन. माधवराव ने लिया ), 7. डी. पी. खेताान ( इनका स्थान टी. टी कृष्णामाचारी ने लिया।
  11. प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अंबेडकर थे , जिन्हें भारतीय संविधान का जनक ( पितामह ) कहा जाता है।
  12. संविधान को अंतिम रुप से पारित करते समय संविधान सभा के 284 सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने इस पर हस्ताक्षर किए।
  13. संविधान की स्वीकृति 26 नवंबर 1949 को हुई जिसके बाद कुछ अनुच्छेद तुरंत लागू कर दिए गए जैसे – नागरिकता, निर्वाचन, अंतरिम संसद से संबंधित उपबंध तथा अस्थायी एवं संक्रमणीय उपबंध आदि।
  14. संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी 1950 को सम्पन्न हुई ।
  15. 26 जनवरी 1950 को संविधान पूर्ण रुप से लागू कर दिया गया।
  16. संविधान निर्माण के लिए लगभग 60 देशों के संविधान का अध्ययन किया गया था।
  17. संविधान पारित करते समय संविधान में 12 भाग 365 अनुच्छेद एवं 8 अनुसूचीयाँ थी, वर्तमान समय में 22 भाग 395 अनुच्छेद 12 अनुसूचीयाँ है।
  18. सम्पूर्ण संविधान निर्माण में 2 वर्ष 11 महिने एवं 18 दिन का समय लगा।
  19. संविधान सभा द्वारा राष्ट्रगान ( जन – मन – गण ) को 24 जनवरी 1950 को अंगीकृत किया गया , जिसकी रचना गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने मूलतः बांग्ला में की थी।
  20. भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अंतिम प्रारूप 22 जुलाई 1947 को स्वीकार किया गया। तिरंगे की लंबाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3:2 हैं।
  21. भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान हैं। इसमें कठोरता एवं लचीलापन का अनुपम समावेश है।
  22. संविधान निर्माण के लिए लगभग 60 देशों के संविधान का अध्ययन किया गया था।
  23. भारतीय संविधान के स्त्रोत में सबसे प्रमुख स्त्रोत भारत शासन अधिनियम – 1935है।
  24. भारतीय संविधान के भाग 20 के अनुच्छेद 368 में संविधान संशोधन की प्रक्रिया का वर्णन किया गया है
  25. संविधान में पहला संशोधन 1951 में किया गया था
  26. लोकसभा में सदस्यों की संख्या 525 से 545 संविधान के 31वॅा संशोधन (1973) द्वारा किया गया।
  27. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ , ‘ पंथनिरपेक्ष ‘ और ‘ राष्ट्र की अखण्डता ‘ शब्द 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा जोड़ा गया।
  28. 44 वें संविधान संशोधन -1978 द्वारा सम्पत्ति के अधिकार को मूल अधिकार से हटाकर केवल कानूनी या विधिक अधिकार किया गया।
  29. मतदाताओं की आयु सीमा 21 से घटाकर 18 संविधान के 61वें संशोधन – 1988 में की गई।
  30. 69 वॅा संविधान संशोधन- 1991 द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ( NCR ) दर्जा दिया गया।

INDIAN POLITY/Indian Constitution PDF Download

इस pdf फाइल में आपको निम्नलिखित जानकारी मिलेगी. निचे दिए हुए सभी पॉइंट्स इस pdf में उपलब्ध है. तो इस फाइल को आप अभी डाउनलोड कर सकते हो और अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Save कर सकते हो. 

  • भारतीय संविधान Indian Constitution
  • सम्पूर्ण अनुच्छेद
  • 8वीं अनुसूची की भाषाए
  • भारतीय संविधान की मॉग
  • कैबिनेट मिशन (1946)
  • प्रारुप समिति के सदस्य
  • संविधान का निर्माण
  • संविधान सभा की समिति
  • भारतीय संविधान की विशेषताए
  • भारतीय संविधान के स्रोत
  • संविधान की प्रस्तावना
  • संघ और उसका राज्य क्षेत्र
  • राज्य पूनर्गठन आयोग
  • संविधान संशोधन द्वारा राज्यो का गठन
  • नागरिकता समाप्त होने की 3 विधिया
  • मूल अधिकार
  • मौलिक अधिकारो का वर्गीकरण
  • राज्य के निति के निदेशक तत्व
  • राष्ट्रपति की पूरी जानकारी
  • प्रधानमंत्री की पूरी जानकारी
  • राज्यपाल की पूरी जानकारी
  • Important Question In POLITICS
  • राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह
  • भारतीय राज्यव्यव्स्था से महत्वपूर्ण प्रश्न
  • संविधान संशोधन
  • जम्मू काश्मीर संविधान की पूरी जानकारी
  • विधान परिषद्
  • राज्य परिषद्
  • विधानसभा की पूरी जानकारी
  • आदि बहुत सी संविधान और राज्य व्यस्था से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नो का संकलन एक PDF मे उपलब्ध।

उपर्युक्त सभी के बारे में आप को विस्तार से पढ़ने को मिल जायेगा जो आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा.

भारतीय संविधान 22 भागों में विभजित है तथा इसमे 395 अनुच्छेद एवं 12 अनुसूचियां है ।

भारतीय संविधान के भाग

भाग विषय अनुच्छेद
भाग I संघ और उसके क्षेत्र अनुच्छेद 1-4
भाग II नागरिकता अनुच्छेद 5-11
भाग III मूलभूत अधिकार अनुच्छेद 12 – 35
भाग IV राज्य के नीति निदेशक तत्व अनुच्छेद 36 – 51
भाग IVA मूल कर्तव्य अनुच्छेद 51A
भाग V संघ अनुच्छेद 52-151
भाग VI राज्य अनुच्छेद 152 -237
भाग VII संविधान (सातवाँ संशोधन) अधिनियम, 1956 द्वारा निरसित
भाग VIII संघ राज्य क्षेत्र अनुच्छेद 239-242
भाग IX पंचायत अनुच्छेद 243- 243O
भाग IXA नगर्पालिकाएं अनुच्छेद 243P – 243ZG
भाग X अनुसूचित और जनजाति क्षेत्र अनुच्छेद 244 – 244A
भाग XI संघ और राज्यों के बीच संबंध अनुच्छेद 245 – 263
भाग XII वित्त, संपत्ति, संविदाएं और वाद अनुच्छेद 264 -300A
भाग XIII भारत के राज्य क्षेत्र के भीतर व्यापार, वाणिज्य और समागम अनुच्छेद 301 – 307
भाग XIV संघ और राज्यों के अधीन सेवाएं अनुच्छेद 308 -323
भाग XIVA अधिकरण अनुच्छेद 323A – 323B
भाग XV निर्वाचन अनुच्छेद 324 -329A
भाग XVI कुछ वर्गों के लिए विशेष उपबंध संबंध अनुच्छेद 330- 342
भाग XVII राजभाषा अनुच्छेद 343- 351
भाग XVIII आपात उपबंध अनुच्छेद 352 – 360
भाग XIX प्रकीर्ण अनुच्छेद 361 -367
भाग XX संविधान के संशोधन अनुच्छेद
भाग XXI अस्थाई संक्रमणकालीन और विशेष उपबंध अनुच्छेद 369 – 392
भाग XXII संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, हिन्दी में प्राधिकृत पाठ और निरसन अनुच्छेद 393 – 395

भारतीय संविधान PDF Download

आप सभी को यहाँ बता दें कि ये notes मात्र 1 MB में उपलब्ध हैं आप सभी नीचे दिए हुए Download बटन से आप आसानी से इस बुक का PDF अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Download कर सकते हो.

Download Indian Constitution PDF (भारतीय संविधान) For UPSC

इस पत्रिका को Download करने के लिए आप ऊपर दिए गए PDF Download के Button पर Click करें और आपकी Screen पर Google Drive का एक Page खुल जाता है जिस पर आप ऊपर की तरफ देखें तो आपको Print और Download के दो Symbols मिल जाते हैं।

अब अगर आप इस पत्रिका को Print करना चाहते हैं तो आप Print के चिन्ह (Symbol) पर Click करें और Free में Download करने के लिए Download के चिन्ह (Symbol) पर Click करें और यह पत्रिका आपके System (Computer, Laptop, Mobile या Tablet)  इत्यादि में Download होना Start हो जाती है।

Note:इसके साथ ही अगर आपको हमारी Website पर किसी भी पत्रिका को Download करने या Read करने या किसी अन्य प्रकार की समस्या आती है तो आप हमें Comment Box में जरूर बताएं हम जल्द से जल्द उस समस्या का समाधान करके आपको बेहतर Result Provide करने का प्रयत्न करेंगे धन्यवाद।

दोस्तों अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल है या ebook की आपको आवश्यकता है तो आप निचे comment कर सकते है. आपको किसी परीक्षा की जानकारी चाहिए या किसी भी प्रकार का हेल्प चाहिए तो आप comment कर सकते है. हमारा post अगर आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे.

You May Also Like This

अगर आप इसको शेयर करना चाहते हैं |आप इसे Facebook, WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं | दोस्तों आपको हम 100 % सिलेक्शन की जानकारी प्रतिदिन देते रहेंगे | और नौकरी से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं की नोट्स प्रोवाइड कराते रहेंगे |

Disclaimer: wikimeinpedia.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे.

Leave a Comment