Book

Pratiyogita Darpan Sar Sangrah October 2019 PDF Download

Pratiyogita Darpan Sar Sangrah October 2019 PDF Download
Pratiyogita Darpan Sar Sangrah October 2019 PDF Download

Pratiyogita Darpan Sar Sangrah October 2019 PDF Download

Pratiyogita Darpan Sar Sangrah October 2019 PDF Download in Hindi-Hello Friends, wikimeinpedia.com पर आपका स्वागत है,जैसा की आप सभी जानते हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं में हमेशा से ही Latest Current Affairs से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए समसामयिकी Pratiyogita Darpan Sar Sangrah October 2019 पत्रिका को लेकर आए हैं।इस पत्रिका में आपको 2019 के सभी Latest Current Affairs मिल जाते हैं, यह पत्रिका समसामयिकी पत्रिका प्रकाशन के द्वारा प्रकाशित किया है जोकि Current Affairs Magazines को प्रकाशित करने के लिए प्रसिद्द है।

इसे भी पढ़े…

इसे भी पढ़ें…


भारतीय इतिहास एवं संस्कृति
1. एकमात्र ऐसा नवपाषाणिक पुरा स्थल जहां से चावल का प्राचीनतम (लगभग 6000 ई. पू.) प्राप्त हुआ। – इलाहाबाद में स्थित कोल्डिहवा
2. ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद के ब्राह्मण ग्रंथ हैं। – ऐतरेय एवं कौषीतकी (ऋग्वेद), शतपथ एवं तैत्तिरीय (यजुर्वेद), पंचविश अथवा ताण्डय (सामवेद), गोपश (अथर्ववेद)
3. गुजरात से प्राप्त मुख्य हड़प्पाकालीन स्थल हैं। – लोथल, रंगपुर, रोजडी, प्रभासपाटन, धौलावीरा, देशलपुर, सरकोटदा
4. द्वितीय बौद्ध संगिति (383 ई.पू., वैशाली अध्यक्ष-साबकमीर) की मुख्य घटना थी। – अनुशासन को लेकर मतभेद के लिए समाधान के लिए बौद्ध धर्म स्थविर एवं महासांधिक दो भागों में बंट गया
5. अशोक के किस शिलालेख में राजुको की नियुक्ति का उल्लेख है? – तृतीय
6. गुप्तकालीन स्मृतियों के अनुसार ब्राह्मण पुरुष वैश्य स्त्री से उत्पन्न सन्तान कहलाती है। -अंबंष्ठ्ठ
7. सल्तनतकाल में राज्य के खर्चों की जांच करने वाला अधिकारी (महालेखा परीक्षक) था। – मुस्तौफी-ए-मुमालिक
8. सल्तनतकाल में राज्य की आय से सम्बन्धित अधिकारी (महालेखाकार) था। – मुर्शरफ-ए-मुमालिक
9. जहांगीर ने किन चित्रकारों को क्रमश: ‘नादिर, अलअसर’ एवं ‘नादिर-उद्-जमा’ की उपाधि दी। – उस्ताद मंसूर (” ”) एवं अबुल हसन, नादिर-उद-जम्प
10. मराठा राज्य में ‘निरासदार’ थे। – जमींदार

राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन
11. 1907 के सूरत अधिवेशन में कांग्रेस के अध्यक्ष थे। – रास बिहारी बोस
12. बंगाल विभाजन को रद्द करने की घोषणा की गई। – 12 दिसम्बर, 1911 को दिल्ली दरबार में
13. 1916 के कांग्रेस अधि​वेशन, जिसमें कांग्रेस और मुस्लिम लीग में समझौता हुआ था, के अध्यक्ष थे। – अंबिकाचरण मजूमदार
14. कामनवील एवं न्यू इंडिया समाचार-पत्र की सम्पादक थीं। – एनी बेसेन्ट
15. मांटेग्यू घोषणा (1919) की सबसे प्रमुख विशेषता थीं। – प्रांतों में द्वैध शासन प्रणाली (Dyarchy) की शुरूआत
16. अहमदाबाद मिल मजदूर आन्दोलन जिसमें गांधी जी ने पहली बार भूख हड़ताल की थी, में मजदूरों को कितने प्रतिशत बोनस देने की सहमति बनी? – 35 प्रतिशत
17. रौलेट एक्ट के विरोध में गांधीजी ने किस तिथि को पूरे देश में हड़ताल का आह्वान किया था? – 6 अप्रैल, 1919 को
18. जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड की जांच के लिए अंग्रेज सरकार द्वारा गठित हण्टर समिति के भारतीय सदस्य थे। – जगत नारायण, शाह बजाजी सुल्तान अहमद, सर चिमनलाल शीतलवाड़ा
19. असहयोग आन्दोलन के दौरान गांधीजी ने अपने कौन-से पदक अंग्रेज सरकार को वापस कर दिए थे? – केसरे हिन्द, जुलू युद्ध पदक एवं बोअर पदक
20. ‘हिन्द एसोसिएशन ऑफ द अमरीका’ की स्थापना की थी। – सोहन सिंह भाकना ने 1919 में

भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान
21. भारतीय संसद द्वारा अगस्त, 2019 में अनु. 370 में किए गए संशोधन से पूर्व जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा का कार्यकाल था। – 6 वर्ष
22. अगस्त, 2019 में पारित सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक में सर्वोच्च न्यायालय में कितने अधिकतम न्यायाधीशों की संख्या होगी? – 34 (मुख्य न्यायाधीश सहित)
23. अन्तर्राष्ट्रीय करारों को प्रभावी करने के लिए विधान संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत किए जा सकते हैं? – अनु. 253
24. संविधान की 11वीं अनुसूची सम्बन्धित है। – पंचायती राज से
25. मूल अधिकारों के न्यायिक संरक्षण हेतु किस अनुच्छेद में उच्चतम न्यायालय को शक्ति दी गई है? – अनुच्छेद 32
26. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में विधि की सम्यक प्रक्रिया के सिद्धान्त को शामिल किया गया है? – अनु. 21
27. संविधान का कौन-सा अनुच्छेद दोष सिद्धि के सम्बन्ध में अभियुक्तों को दोहरे दण्ड एवं स्व-अभिशंसन से संरक्षण प्रदान करता है? – अनुच्छेद 20
28. संविधान के किस संशोधन के द्वारा केन्द्रीय मन्त्रियों की संख्या लोक सभा के कुल सदस्यों के 15 प्रतिशत पर सीमित कर दी गई है? – 91वें
29. पंचायत चुनावों में अनुसूचित जातियों के लिए पदों का आरक्षण किन राज्यों में लागू नहीं होता? – नगालैण्ड, मिजोरम एवं मेघालय
30. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 40 राज्य को किन सार्थक कदमों हेतु परामर्श देता है? – ग्राम पंचायतों के संगठन के सम्बन्ध में


भारत एवं विश्व का भूगोल
31. कर्क रेखा, भारत के किन-किन प्रांतों से होकर गुजरती है? – गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छततीसगढ़, प. बंगाल, झारखण्ड, त्रिपुरा और मिजोरम
32. भारत का सबसे पूर्वी एवं पश्चिमी राज्य है क्रमश: – अरुणाचल प्रदेश एवं गुजरात
33. भारतीय मानक समय (IST) एवं ग्रीनविच माध्य समय (GMT) में अन्तर पाया जाता है। – + 5 1/2 घण्टे का
34. लिपुलेज एवं मुलिंग ला दर्रा भारत के किस राज्य में पाय जाता है? – उत्तराखण्ड में
35. बुम ला, जेलेप ला एवं शिपककी ला दर्रे भारत के किस राज्य में पाए जातें हैं? – बुम ला-अरुणाचल प्रदेश, जेलेप ला-सिक्किम, शिपकी ला-हिमाचल प्रदेश
36. 2011 की जनगणना के अनुसार शोम्पेन जनजाति कहां पाई जाती है? – आन्तरिक निकोबार द्वीप समूह में
37. किस ग्रह के दिन का मान और उसके अक्ष का झुकाव लगभग पृथ्वी के दिन के मान और झुकाव के समतुल्य है? – मंगल
38. पृथ्वी ग्रह की संरचना में प्रावार (मैंटल) के नीचे, क्रोंड (Cored) किससे बना है? – लौह
39. पृथ्वी पर उष्ण शुष्क मरुस्थलीय जलवायु का विस्तार मिलता है? – 15-30° अक्षांशों के बीच
40. पृथ्वी की भूमध्य रेखा की कुल लम्बाई लगभग है। – 40,045 किमी (24.901)

पर्यावरण एवं जैव विविधता
41. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान (NEERI) स्थित है। – नागपुर में
42. राष्ट्रीय पर्यावरण अपीलीय प्राधिकरण (NEAA) का गठन किया गया था। – वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा 1997 में
43. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की स्थापना हुई थी? – 1972 में
44. UNEP का मुख्यालय है। – नैरोबी (केन्या) में
45. पहला पृथ्वी शिखर सम्मेलन हुआ था? – रियो डी-जेनेरिया में
46. पारिस्थितिकी निकाय में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है? – सौर ऊर्जा
47. 10 प्रतिशत नियम सम्बन्धित है? – ऊर्जा का खाद्य के रूप में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर तक पहुंचना
48. भारतीय संसद द्वारा जैव विविधता अधिनियम पारित किया गया? – 11 दिसम्बर, 2002 को
49. ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय पार्क, जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोधर स्थल घोषित किया है, स्थित है। – कुल्लू, हिमाचल प्रदेश में
50. महुआडार अभ्यारण्य अवस्थित है। – झारखण्ड में

जलवायु परिवर्तन एवं आपदा
51. ज्वालामुखी उद्गार के समय भू-गर्भ में स्थित तरल पदार्थ को कहा जाता है?
52. संसार का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी किलायु स्थित है। – अमरीका के हवाई द्वीप में
53. भूकम्प की तीव्रता का मापन किया जाता है? – रिक्टर स्केल द्वारा
54. भारतीय उपमहाद्वीप का उत्तर पश्चिम प्रदेश भूकम्प ग्रहणशील है, जिसका कारण है। – प्लेट टेक्टॉनिक क्रिया
55. भारत के ‘राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन कार्य योजना’ (National Action Plan on Climate Change) के कितने मिशन हैं? – 8 (राष्ट्रीय सौर मिशन, राष्ट्रीय संवर्धित ऊर्जा बचत मिशन, राष्ट्रीय सतत् पर्यावास मिशन, राष्ट्रीय सतत् कृषि मिशन, राष्ट्रीय जल मिशन, राष्ट्रीय हिमालयी परिप्रणाली परिरक्षण मिशन, राष्ट्रीय हरित भारत मिशन, राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन कार्यनीतिक-ज्ञान मिशन)
56. वर्तमान में वैश्विक वायुमण्डल चौकसी स्टेशनों की संख्या है। – 31
57. भारत के किस राज्य में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की सहायता से जलवायु परिवर्तन केन्द्र स्थापित किया गया है? – झारखण्ड में
58. भारत की जलवायु परिवर्तन पर प्रथम राष्ट्रीय क्रिया योजना प्रकाशित हुई थी? – जून, 2018 में
59. अभीष्ट राष्ट्रीय निर्धारित अंशदान (Intended Nationally Determined Contributions) पद को कभी-कभी समाचार पत्रों में किस संदर्भ में देखा जाता है? – जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विश्व के देशों के लिए बनाई कार्य योजना
60. वैश्विक ताप के असर को इंगित करने वाले कारक है। – हिमानी का पिघलना, सागरीय तल में उत्थान, मौसमी दशाओं में परिवर्तन, वैश्विक तापमान में वृद्धि

भारतीय अर्थव्यवस्था
61. 29 जुलाई, 2019 से आर्थिक गणना से पूर्व देश में आर्थिक इकाइयों (कृषि के अतिरिक्त) की संख्या व उनके सम्बन्ध में जानकारी एकत्र करने के लिए कितनी आर्थिक गणनाएं होचुकी हैं? – 6 (1977, 1980, 1990, 1998, 2005, 2013)
62. नए करों को लागू करने, पुराने करों में घटत-बढ़त या उन्हें यथावत् रखने के बारे में सरकारी प्रस्ताव कहलाता है। – वित्त विधेयक
63. कर तथा ऋण आदि के द्वारा सरकार जो धन प्राप्त करती है, वह कहलाता है। – समेकित कोष
64. कर तथा शुल्क आदि से प्राप्त होने वाली सरकारी आमदनी शामिल होती है। – राजस्व बजट में
65. संसद द्वारा स्वीकृत बजट में से आवश्यक धनराशि निकालने के लिए जो विधेयक पेश किया जाता है, वह कहलाता है। – विनियोग विधेयक
66. स्वतन्त्र भारत का पहला बजट प्रस्तुत किया था। – 26 नवम्बर (1947 को के, षणमुखम शेट्टी ने)
67. गणतन्त्र भारत का पहला बजट प्रस्तुत किया था। – 1950 में जॉन मथाई ने
68. भारत में सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाले ​वित्त मंत्री थे। – मोरारजी देसाई (10 बार), पी. चिदम्बरम (8 बार)
69. वित्त आयोग के गठन का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है? – अनुच्छेद-280 में
70. प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना का सम्बन्ध है। – असंगठित क्षेत्र में कामगारों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु

सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी
71. सौर विकिरण की माप किस यन्त्र से की जाती है? – पायरानोमीटर
72. द्रव का अणुभार बढ़ने से उसकी श्यानता। – बढ़ेगी
73. जब किसी झील की तली से उठकर वायु बुलबुला ऊपरी सतह तक आएगा, तो इसका आकार। – बढ़ जाएगा
74. किसी अपारदर्शी वस्तु का रंग उस रंग के कारण होता है, जिसे वह। परावर्तित करता है
75. माणिक्य और नीलम रासायनिक रूप से कैसे जाने जाते हैं? – एल्युमीनियम ऑक्साइड के रूप में
76. ‘बकमिन्स्टर फुलरीन’ है। – कार्बन का एक अपररूप
77. जैव विकास का उत्परिवर्तन सिद्धान्त दिया था। – हॉलैंड के पादपशास्त्री ह्यूगों दी ब्रीज द्वारा
78. धारावाही कुंडली में ऊर्जा संग्रहीत होती है। – चुम्बकीय क्षेत्र में
79. जीवों में आनुवंशिक लक्षण संतान में ले जाए जाते हैं। – क्रोमोसोम द्वारा
80. मानव शरीर में पाचन का अधिकांश भाग किस अंग में सम्पन्न होता है? – छोटी आंत

शिक्षा एवं बाल मनोविज्ञान
81. कक्षागत समस्या का समाधान होता है। – क्रियात्मक अनुसन्धान द्वारा
82. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था का काल होता है। – 7-11 वर्ष
83. भाषा शिक्षण में वाक्यों को शब्दों से पहले पढ़ाया जाता है, शिक्षण का यह सूत्र आधारित है। – गेस्टाल्ट प्रयोगों पर
84. ‘विकास, जीव और उनके वातावरण की अन्त:क्रिया का प्रतिफल है’ किसका कथन है? – स्किनर
85. समूह कारक सिद्धान्त प्रतिपादित किया था। – थर्स्टन द्वारा
86. छोटे बच्चों के लिए बाल साहित्य उपयोगी है, क्योंकि। – यह बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाता है
87. सृजनात्मकता के संघटक तत्व हैं। – प्रवाह, मौलिकता, परिभाषा
88. बुद्धिलब्धि निकालने का सही सूत्र है। – वास्तविक आयु/मानसिक आयु × 100
89. g-कारक का सिद्धान्त प्रतिपादित किया था। – स्पीयरमैन ने
90. बुद्धिमत्ता किस आयु तक बढ़ती है? – 18 वर्ष तक

सम्प्रेषण/संचार
91. रंगों के माध्यम से सम्प्रेषण का परिणाम हो सकता है। – सौन्दर्यपरक एवं सांस्कृतिक संकेत
92. सम्प्रेषण ​प्रक्रिया में संकेत किससे अर्श प्राप्त करते हैं? – अन्तर-सम्बन्धों के नेटवर्क से
93. कक्षा के अन्तर्गत गुणार्थक सम्प्रेषण है। – अन्तर्निहित
94. छात्रों में सम्प्रेषण कला का विकास करना चाहिए इससे छात्रों में होगा। – विचाराभिव्यक्ति क्षमता का विकास
95. कक्षा में छात्र तथा अध्यापकों के बीच सम्प्रेषण होता है। – अन्त:क्रिया हेतु
96. सम्प्रेषक की वाणी में आरोह-अवरोह-विचार संचार को बनाते हैं। – उद्देश्यमूलक
97. जब आप कक्षा में शिक्षण करते हैं, तो कक्षा में साथ-साथ चलना चाहिए। – गैर-शाब्दिक विचार सम्प्रेषण
98. संचार पक्ष का कौन-सा समूह कक्षा में संचार की प्रक्रिया को खण्डित नहीं करता? – मूल्यांकन, संकेन्द्रण एवं निदर्शन
99. आत्म सम्प्रेषण को कहते हैं? – अन्त:वैयक्तिक सम्प्रेषण
100. एक प्रभावशाली संचारक की योग्यता के निर्णय का आधाार है। – लक्ष्योन्मुखी श्रोतागण की आवश्यकताओं को ध्यान में रखना

खेलकूद
101. ‘गैम्बिट’ शब्द किस खेल से सम्बन्धित है? – शतरंज
102. ओबेदुल्ला गोल्ड कप सम्बन्धित है। – हॉकी
103. अभी तक आईसीसी विश्वकप में हैट्रिक लगाने वाले भारततीय खिलाड़ी हैं। मो. शमी (2018), चेतन शर्मा (1987)
104. ‘बोगी’ शब्द किस खेल से सम्बन्धित है? – गोल्फ से
105. एयरलाइंस गोल्ड कप का सम्बन्ध है। – फुटबाल से
106. ‘स्ट्राइगर’ शब्द किस खेल से सम्बन्धित है? – क्रिकेट
107. वाटर पोलो में हर टीम में खिलाड़ियों की संख्या होती है? – 07
108. अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष का चुनाव कितने वर्षों के लिए होता है? – 8 वर्ष
109. टेबिल टेनिस किस देश का राष्ट्रीय खेल है? – चीन का
110. क्रिकेट में स्टम्प्स की चौड़ाई होती है। – 9 इंच

कृषि
111. सरकार ने खरीफ फसल वर्ष 2019-20 हेतु फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) में (विगत् खरीफ फसल वर्ष 2018-19 की तुलना में), – विशेषकर तिलहनी फसलों पर ज्यादा जोर देकर, मूंगफली का ‘एमएसपी’ निर्धारित किया है। – रु. 5090 प्रति कुंटल (v/s रु. 4890 प्रति कु. 2018-19 वर्ष के)
112. फसल वर्ष 2019-20 …… ​हेतु, तिल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) रखा गया है। – रु. 6485 प्रति कुंटल (v/s रु. 4890 प्रति कु. 2018-19 वर्ष के)
113. ’19वीं’ पशुधन गण्ना-2012 के अनुसार, देश में करीब मिलियन शूकर (पिग्स) हैं, जो गणना 5 वर्ष के अन्तराल पर की जाती है। – 10.3 मिलियन (लगभग)
114. ’19वी’ पशुधन गणना-2012 के अनुसार देश में बकरियों की संख्या है। – 135.2 मिलियन (लगभग)
115. देश की ‘जनगणना-2011’ के अनुसार, भारत की आबादी का लगभग ….. प्रतिशत हिस्सा कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों में लगा है। – 54.6 प्रतिशत
116. देश के सकल मूल्य संवर्धन (वर्तमान मूल्य पर) वर्ष 2016-17 में कृषि एवं सम्बन्धित क्षेत्र की हिस्सेदारी ….. प्रतिशत रही है। – 17.4 प्रतिशत
117. ‘नेशनल लाइव स्टॉक मिशन’ (एन.एल.एम.)-डेयरी एवं पाउल्ट्री क्षेत्र की सफलता हेतु को किस वर्ष लांच किया गया? – वर्ष 2014-15 में
118. राई-सरसों के बीच के कितने प्रकार होते हैं? – 4 प्रकार के (प्रजनक बीज, आधार बीज, प्रमाणित बीज व सत्य चिन्हित बीज)
119. ‘डीडी किसान चैनल’ भारत सरकार द्वारा, किस वर्ष शुरू किया गया? – 15 मई, 2015 को (किसानों को कृषि की नई तकनीकें बताने हेतु)
120. ‘हाइड्रोपॉनिक्स’ (ग्रीक शब्द) अर्थात् जल कृषि यानी बिना ​मिट्टी के खेती के ‘जनक’ कहे जाते हैं … जिस खेती में खनिज लवण-जल विलयन में होते हैं। – डॉ. विलियम एफ. गैरिक (कैलीफोर्निया वि.वि. यू.एस.ए. के प्रमुख वैज्ञानिक)


कम्प्यूटर ज्ञान
121. डिस्क को ट्रैकों और सेक्टरों में बांटनेक वाली प्रक्रिया कहलाती है। – फॉर्मेटिंग
122. यदि एक्सेल वर्कशीट को पॉवर प्वॉइंट प्रजेंटेशन में इस्तेमाल करने के लिए लिंक करना हो तो क्लिक करना चाहिए। – एडिट, कॉपी
123. FTP का पूरा नाम क्या है? – File Transfer Protocol
124. वेबसाइट के नाम में htttp हैं। – प्रोटोकॉल
125. किसी फीचर को ऑन या ऑफ करने वाले कैपलॉक के जैसी की-बोर्ड की कुंजियों का कहा जाता है। – टॉगल कीज
126. शॉर्टकट तैयार करने के लिए फंक्शन कीज के अलावा किन कुंजियों का प्रयोग किया जाता है? – कॉम्बीनेशन कीज
127. स्टोरेज की थोड़ीसी जगह में बहुत-सी फाइलों को स्टोर करने के लिए प्रयोग किया जाता है? – फाइल एडजेस्टमेंट
128. कम्प्यूटर की किस मैमोरी को रैम से अक्सर प्रयोग की जाने वाली सूचना को संग्रह करने में प्रयोग किया जाता है? – कैश मैमोरी
129. विंडोज ऐरो है। – विंडोज 7 के लिए ग्राफिकल यूजर इंटरफेस
130. विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम का स्क्रीन सेवर है। – एक प्रोग्राम जो कम्प्यूटर पर हमें एनीमेशन या कुछ समय तक कोई इनपुट न मिलने पर ब्लैक स्क्रीन दिखाता है

विविध
131. राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक 30 जनवरी, 2019 को राष्ट्र को समर्पित किया गया, यह अवस्थित है। – गुजरात के नवसारी जिले के दांडी नामक स्थान पर
132. देश में इलैक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण और उनके तेजी से इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कौन-सी योजना शुरू की गई है? – फेम इंडिया योजना
133. भारत में किसी राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली महिला हैं। – सरोजनी नायडू
134. ढाका में 1971 में किस पाकिस्तानी जनरल ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था? – ले. जनरल नियाजी
135. रोनू मजूमदार संगीत की किस विधा से सम्बन्धित है? – बांसुरी वादन से
136. केवल विकलांगों के लिए भारत में बनाया जाने वाला प्रथम विश्वविद्यालय अवस्थित है। – चित्रकूट में
137. शरण रानी को जिस क्षेत्र में ख्याति प्राप्त है, वह है। – चित्रकला
138. किसी भी संस्कृति के वैज्ञानिक विवरण के अध्ययन को कहते हैं। – इथनोलॉजी
139. भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था। – 18 मई, 1974 को
140. संयुक्त राज्य अमरीका के इतिहास में एकमात्र अनिर्वाचित राष्ट्रपति थे। – फोर्ड (1974-77)

Download

दोस्तों अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल है या ebook की आपको आवश्यकता है तो आप निचे comment कर सकते है. आपको किसी परीक्षा की जानकारी चाहिए या किसी भी प्रकार का हेल्प चाहिए तो आप comment कर सकते है. हमारा post अगर आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे.

You May Also Like This

अगर आप इसको शेयर करना चाहते हैं |आप इसे Facebook, WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं | दोस्तों आपको हम 100 % सिलेक्शन की जानकारी प्रतिदिन देते रहेंगे | और नौकरी से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं की नोट्स प्रोवाइड कराते रहेंगे |

Disclaimerwikimeinpedia.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे.

Leave a Comment